Wednesday, October 21st, 2026

कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से मिला विस्फोटक, 117 जिलेटिन स्टिक, 350 डेटोनेटर हुई बरामद 

तिरुवनन्तपुरम
केरल के कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। रेलवे सुरक्षा बलों ने कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से 117 जिलेटिन की स्टिक (छड़ें) और 350 डिटोनेटर जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक विस्फोटक सामान चेन्नई मंगलापुरम एक्सप्रेस 02685 से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसी की सीट के नीचे से विस्फोटक बरामद किया गया है। महिला तमिलनाडु की रहने वाली है। घटना शुक्रवार (26 फरवरी) की है। द हिन्दू ने आरपीएफ सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि विस्फोटक सामग्री वाले बैग डिब्बे नंबर डी-1 में एक सीट के नीचे छिपा कर रखे गए थे। चेन्नई की एक महिला यात्री की सीट के नीचे से ये भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। महिला की गिरफ्तारी कर मामले की जांच की जा रही है।

 

#रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से मिला विस्फोटक

Source : Agency

पाठको की राय